रायबरेली - ऊंचाहार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी,सरकारी धन की बंदरबांट

रायबरेली - ऊंचाहार कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी,सरकारी धन की बंदरबांट

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार, रायबरेली-  रायबरेली क्षेत्र से भ्रष्टाचार और लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पट्टी रहस कैथवल गाँव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में हो रहे लाखों के निर्माण कार्य में खुलेआम मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। आरोप है कि भवन की बुनियाद में बेहद घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है, जो भविष्य में मासूम छात्राओं की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।
मजदूरी भुगतान में भी धांधली
निर्माण कार्य में केवल तकनीकी अनियमितताएं ही नहीं, बल्कि श्रमिकों के शोषण की बात भी सामने आई है। शटरिंग का काम करने वाले मजदूर मोहन लाल ने बताया कि ठेकेदार द्वारा उनका बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। मजदूर का आरोप है कि काम कराने के बाद अब उन्हें धमकाया जा रहा है और पैसा मांगने पर अभद्रता की जा रही है।स्थानीय स्तर पर भारी आक्रोश
विद्यालय जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह के निम्न स्तरीय निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी धन की जमकर बंदरबांट हो रही है। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई और जांच नहीं हुई, तो यह भ्रष्टाचार किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।