रायबरेली : गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का आरोप, विकास कार्यों पर उठे सवाल

रायबरेली : गौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में भ्रष्टाचार का आरोप, विकास कार्यों पर उठे सवाल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जनपद के गौरा ब्लॉक अंतर्गत आने वाली कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विकास के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। पंचायतों में कराए गए कार्य कागजों तक ही सीमित नजर आ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की न तो पारदर्शी जानकारी दी जाती है और न ही उनकी गुणवत्ता की जांच होती है। सड़क, नाली, खड़ंजा, हैंडपंप, साफ-सफाई और मनरेगा जैसे कार्यों में भारी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। कई स्थानों पर अधूरे और घटिया कार्यों को पूर्ण दिखाकर भुगतान करा लिया गया।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि एडीओ पंचायत द्वारा इन मामलों में अनदेखी की जा रही है। शिकायतों के बावजूद न तो मौके पर जांच होती है और न ही दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की जाती है। इससे पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित कर्मचारियों के हौसले बुलंद हैं।ग्रामीणों का कहना है कि पंचायतों में ठेकेदारी और साठगांठ का बोलबाला है। सरकारी योजनाओं के तहत आने वाली धनराशि का सही उपयोग नहीं हो रहा। सूचना मांगने पर टालमटोल किया जाता है और कई बार शिकायत करने वालों पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए गए हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सभी ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए,
दोषी ग्राम प्रधानों, सचिवों व संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,
पंचायतों में होने वाले कार्यों की जानकारी सूचना पट्ट पर सार्वजनिक की जाए। इस संबंध में जब जिम्मेदार अधिकारियों से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल सका। अब देखना यह है कि प्रशासन इन आरोपों को कितनी गंभीरता से लेता है और कब तक दोषियों पर कार्रवाई होती