रायबरेली- बटोही रेस्टोरेंट मालिक के आगे बौना हुआ प्रशासन पढे क्यो और कैसे,,,,,,?

रायबरेली- बटोही रेस्टोरेंट मालिक के आगे बौना हुआ प्रशासन पढे क्यो और कैसे,,,,,,?

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सागर तिवारी 



ऊंचाहार- रायबरेली -प्रयागराज-रायबरेली नेशनल हाईवे के फोरलेन बनाने के मद्देनजर ऊंचाहार व बाबूगंज  बाईपास का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। जिससे हाइवे पर वाहनों को फर्राटा भरना कई सालों तक मुश्किल होगा। हालांकि एनएचएआई की ओर से बाईपास में अधिग्रहीत जमीनों व जद में आने वाले मकानों का मुआवजा लोगों को मिल चुका है। ऊंचाहार बाईपास में सवैया तिराहा से कबीर बाबा चौराहा तक चिन्हित मकानों व दुकानों को हटाया नहीं जा सका है। हालांकि होली के एक हफ्ता पहले कार्यदायी संस्था जेसीबी मशीन लेकर निर्माण ध्वस्त करने पहुंची।लेकिन लोगों ने त्योहार निबटने के बाद निर्माण हटाने का आश्वासन दिया था। इस बीच अलबत्ता कुछेक लोगों ने अपने अपने निर्माण थोड़ा बहुत जरूर तोड़ना शुरू किया। लेकिन कई अन्य बड़े व रसूखदार लोगों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया और उसमें जमे हुए हैं। इसमें नामचीन रेस्टोरेंट बटोही भी है। इन लोगों की देखा देखी पहले जो लोग अपने निर्माण हटा रहे थे, उन्होंने भी बंद कर दिया है। वहीं बाबूगंज बाईपास की जद में चड़रई चौराहा के पास एनएचएआई की कार्यदायी संस्था ने कुछ आवासों को ध्वस्त किया लेकिन मलबा हटाने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। यहां भी कार्य नहीं शुरू हो सका है। एनएचएआई की उदासीनता के चलते बाईपास व रोड के फोरलेन का कार्य समय से पूरा होना मुमकिन नहीं लग रहा है। जबकि प्रयागराज में होने वाले  महाकुंभ में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। यह महाकुंभ वर्ष 2025 में है। लेकिन हाइवे के फोरलेन का कार्य अभी तक एनएचएआई की ओर से शुरू नहीं किया जा सका है। अलबत्ता वनविभाग ने हाईवे के चौड़ीकरण में आने वाले अधिकांश पेड़ों को हटा दिया है। जबकि बिजली विभाग की ओर से इसके दायरे में आने वाली लाइनों के शिफ्टिंग का कार्य पूरी तरह से बाकी है। पर बटोही रेस्टोरेंट पर एक भी नजर दिखाना अधिकारियों को रूह काप रही है।