मदद ओम प्रकाश — इंसानियत की जीत, वानर सेना की पहचान

मदद ओम प्रकाश — इंसानियत की जीत, वानर सेना की पहचान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

डलमऊ–ऊँचाहार क्षेत्र के उमरन निवासी ओम प्रकाश जी का अचानक भयानक एक्सीडेंट हो गया। हालत गंभीर थी और इलाज एम्स रायबरेली में चल रहा था। डॉक्टरों ने साफ कहा—ऑपरेशन जरूरी है, देर हुई तो जान पर बन सकती है।
लेकिन दुख की बात ये थी कि परिवार के पास इलाज के लिए पैसे नहीं थे। आँखों में डर, दिल में बेबसी और जुबान पर बस एक ही सवाल—अब क्या होगा…
यही खबर जब वानर सेना तक पहुँची तो किसी ने समय नहीं देखा, किसी ने दूरी नहीं देखी। बस एक आवाज उठी—“ओम प्रकाश हमारे हैं।”
तीन घंटे के अंदर वानर सेना ने सहयोग इकट्ठा किया और अध्यक्ष धीरज चौहान खुद अस्पताल पहुँचे।
रात करीब 9 बजे ऑपरेशन हुआ…
और ईश्वर की कृपा व आप सभी के सहयोग से ऑपरेशन सफल रहा। ????
आज ओम प्रकाश जी की साँसों में जो उम्मीद है, उसमें वानर सेना का पसीना और आपके दिलों की दुआएँ शामिल हैं।
वानर सेना सिर्फ एक संगठन नहीं,
ये जरूरत के समय फरिश्ता बनकर पहुँचने का नाम है।
जहाँ लोग सोचते हैं, वहाँ वानर सेना निकल पड़ती है।
आप सभी मददगार देवदूतों को दिल से सलाम ❤️
इंसानियत ज़िंदाबाद…
वानर सेना ज़िंदाबाद ????