समर्थ परियोजना के अंतर्गत 13 व 14 फरवरी 2026 को किशोरी मेला का सफल आयोजन

समर्थ परियोजना के अंतर्गत 13 व 14 फरवरी 2026 को किशोरी मेला का सफल आयोजन

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

रायबरेली: विकासखंड हरचंदपुर में सबला संस्था द्वारा संचालित समर्थ परियोजना के माध्यम से ग्राम सभा शोरा एवं ग्राम सभा कठवारा के पंचायत भवनों में भव्य किशोरी मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य किशोरियों का मनोबल बढ़ाना, उन्हें जागरूक बनाना तथा उनके अंदर आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना था।
मेले के दौरान किशोरियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्लोगन प्रतियोगिता प्रमुख रही। इन प्रतियोगिताओं के विषय बाल विवाह, महिला हिंसा, लैंगिक आधारित हिंसा, स्वास्थ्य एवं पोषण तथा माहवारी स्वच्छता रखे गए थे। किशोरियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किए। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इसके अतिरिक्त मनोरंजक खेल जैसे रिंग थ्रो गेम और टोकरी बॉल गेम भी आयोजित किए गए, जिससे मेले का वातावरण आनंदमय और प्रेरणादायक बना रहा। मेले में उपस्थित प्रत्येक किशोरी को उपहार देकर उनकी सहभागिता को सम्मानित किया गया।
मेले में सोनी, पल्लवी, अमिता एवं अंबिका द्वारा फास्ट फूड स्टॉल लगाया गया, जिसके माध्यम से उन्होंने स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। उनके इस प्रयास की सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों ने सराहना की।
कार्यक्रम में सबला संस्था सचिव मीनू त्यागी जी ने  किशोरी मेला का उद्देश्य स्पष्ट करते हुए किशोरियों को प्रोत्साहित किया कि वह अपने जीवन में आगे बढ़ सके । इसी के साथ हरचंदपुर थाना से चौकी प्रभारी योगेश एवं आरक्षी राजीव कुमार, शालू शर्मा, प्रियंका सोनी; महिला कल्याण विभाग से श्रीमती पूजा शुक्ला; बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से श्रीमती सुधा तिवारी एवं मालती पाल; स्वास्थ्य विभाग से डीएमसी वंदना त्रिपाठी, बीएमसी राजबहादुर एवं आशा बहू संध्या श्रीवास्तव; ग्राम प्रधान श्रीमती प्रेमलता पाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सखी वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर श्रद्धा सिंह एवं अर्चना ने किशोरियों को बताया कि वन स्टॉप सेंटर में एक ही छत के नीचे पाँच प्रकार की सेवाएँ उपलब्ध होती हैं। उन्होंने महिला हेल्पलाइन नंबर 181 की जानकारी देते हुए सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। साथ ही सभी किशोरियों को सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
समर्थ परियोजना टीम से टीम लीडर सुबह मिश्रा, अकाउंटेंट राजेंद्र, दीपांजलि, दीपिका, सुनैना, ममता, ज्योति तथा परिवार परामर्श एवं खेल गतिविधि से रंजन की सक्रिय सहभागिता रही।
यह किशोरी मेला न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि किशोरियों के अधिकारों, स्वास्थ्य, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त पहल साबित