Raibareli-महिलाओं के अवैध अस्पताल पर हुई जांच.नही हुई कोई कार्यवाई,किसी के मौत का इन्तजार कर रहे है CMO साहब,,,

Raibareli-महिलाओं के अवैध अस्पताल पर हुई  जांच.नही हुई कोई कार्यवाई,किसी के मौत का इन्तजार कर रहे है CMO  साहब,,,
Raibareli-महिलाओं के अवैध अस्पताल पर हुई  जांच.नही हुई कोई कार्यवाई,किसी के मौत का इन्तजार कर रहे है CMO  साहब,,,

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी 


ऊंचाहार-रायबरेली-नगर में एक झोला छाप महिला डॉक्टर प्रसुताओं और स्त्री रोगियों पर कहर बरपा रही है। ईलाज के नाम पर उनसे धन उगाही करती है। बिना मानक के किराए की डिग्री लेकर अवैध अस्पताल संचालित किया जा रहा है। मामला मीडिया की सुर्खियों में छाने के बाद महिलाओं के अवैध अस्पताल पर आखिरकार सीएमओ के आदेश पर टीम ने जांच की है। फिलहाल जांच टीम मामले को दबाने में जुटी है। मामले में सीएमओ की जांच टीम की उदासीनता देखने को मिली है। 
         नगर के मुख्य चौराहे के निकट स्थित इलाहाबाद बैंक के नीचे एक झोला छाप महिला डॉक्टर द्वारा लम्बे समय से महिलाओं का अस्पताल चला रही है। जहां महिलाओं के महावारी और गम्भीर बीमारियों समेत अप्रशिक्षित नर्सों द्वारा असुरक्षित प्रसव तक कराया जाता है। कई बार तीमारदारों और झोला छाप महिला डॉक्टर से फर्जी ईलाज के बाबत नोकझोंक भी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त इसी अस्पताल में बड़ी हताहत भी हो चुकी है। यह झोला छाप महिला डॉक्टर प्रसूताओं की जान जोखिम में डालकर उनको भर्ती करके उनका प्रसव कराती है। जिस अस्पताल में यह झोला छाप प्रसूताओं को भर्ती करती है वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतिजाम नहीं है। आग लगने पर आपातकालीन सेवाएं शून्य हैं। इस अवैध अस्पताल पर अग्निशमन अधिकारी भी महरबान हैं मामला मीडिया की सुर्खियों में छाया तो अपनी नाकामी छिपाने के लिए सीएमओ ने जिले से जांच टीम भेज दी। लेकिन जांच टीम ने भी महज खानापूर्ति कर दी और सीएमओ की जांच टीम को धता बताकर यह अस्पताल धड़ल्ले से संचालित है। मामले में सीएमओ का वही रटा रटाया बयान कि जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।