ARTO प्रवर्तन साहब! आखिर किसके संरक्षण में हो रहा खेल

ARTO प्रवर्तन साहब! आखिर किसके संरक्षण में हो रहा खेल
ARTO प्रवर्तन साहब! आखिर किसके संरक्षण में हो रहा खेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-जिले से होकर दिल्ली के साथ में मध्य प्रदेश के लिए 2 दर्जन से अधिक बसें नियमों को धता बताकर चल रही हैं। इन पर कार्यवाई करने की जिम्मेदारी जिन विभागों की है। उन विभागों को खुला सहयोग इन अवैध रूप से संचालित डबल डेकर बसों को मिल रहा है।

यह सभी बसें आल इण्डिया परमिट लेकर स्भेज कैरिज के रूप में संचालित की जा रहीं हैं। अवैध तरीके से संचालित इन बसों में कई बसों के पास बीमा क नहीं है। यही नहीं इन बसों को संचालन ओवर लोड सवारियां भरकर की जा रहीं हैं। इन बसों की क्षमता अधिकतम 45 सवारियों को लेकर चलने के लिए दीं गई हैं। जबकि इनका संचालन इससे कहीं ज्यादा सवारिया भरकर की जा रही है। इन बसों पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी उन सभी जिलों की है जहां से होकर इनका संचालन किया जाता है। इसके अलावा बीच के जिलों के अधिकारियों के द्वारा भी इन पर कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। इन पर कार्रवाई करने की बात छोड़िए उल्टा इनके संचालन में सहयोग अवश्य किया जाता है। शहडोल से लखनु के लिए करीब एक दर्जन बसें संचालित हैं। जिनमें प्रमुख रूप से नफीस, भोरमदेव, जय भोरम देव नामक कंपनियों के द्वारा किया जा रहा है। यह सभी बसें आल इण्डिया परमिट पर संचालित की जा रहीं हैं। वहीं दिल्ली जाने के लिए जिले से होकर करीब एक दर्जन बसें संचालित की जा रहे हैं। इन बसों का संचालन रात के सात बजे से शुरू होता है। यह बसें रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों से सवारिया बैठाने का काम करतीं हैं। इन पर कार्रवाई करने से परिवहन विभाग के साथ यातायात विभाग अपने हाथ खींच रहा है। यह सभी बसें अपनी चेचिस की लम्बाई में भी परिवर्तन कराए हैं। जिसके चलते इन बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने में सहूलियत रहती है।