मेरा एडमिशन करा दो.' CM योगी के सामने अड़ गई मासूम मुस्लिम बच्ची, फिर जो हुआ जीत लेगा आपका दिल!

मेरा एडमिशन करा दो.' CM योगी के सामने अड़ गई मासूम मुस्लिम बच्ची, फिर जो हुआ जीत लेगा आपका दिल!

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अक्सर अपने 'जनता दर्शन' के जरिए आम लोगों की समस्याओं का समाधान करते नजर आते हैं। लेकिन सोमवार (2 फरवरी) को लखनऊ में कुछ ऐसा हुआ जिसने वहां मौजूद हर शख्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी।

मुख्यमंत्री जब फरियादियों की अर्जियां सुन रहे थे, तभी एक छोटी सी बच्ची अपनी मां के साथ अपनी गुहार लेकर उनके पास पहुंची। इस नन्ही बच्ची की मासूमियत और उसकी मांग ने सीएम योगी का दिल जीत लिया।

नन्ही अनाबी ने जब मुख्यमंत्री से की जिद

लखनऊ में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जब सीएम योगी लोगों की शिकायतें सुन रहे थे, तभी उनकी नजर एक मासूम बच्ची पर पड़ी। मुख्यमंत्री ने जब बड़े प्यार से उसका नाम पूछा, तो उसने अपना नाम 'अनाबी अली' बताया। सीएम ने जब उससे आने का कारण पूछा तो बच्ची ने बड़े ही भोलेपन से कहा, "मेरा एडमिशन करा दीजिए।" मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए सवाल किया कि कहां एडमिशन कराना है? इस पर अनाबी ने तपाक से उत्तर दिया, "स्कूल में!"

ठंड में स्कूल जाने पर सीएम की चुटकी

बच्ची की इस मासूम मांग पर सीएम योगी ने चुटकी लेते हुए पूछा, "इतनी ठंड में स्कूल जाओगी?" साथ ही उन्होंने यह भी जानना चाहा कि वह किस क्लास में पढ़ना चाहती है। अनाबी ने बताया कि उसे 'नर्सरी' में एडमिशन चाहिए। मुख्यमंत्री ने फिर पिता की तरह उसे समझाया और पूछा कि क्या वह रोज स्कूल जाएगी और मेहनत से पढ़ाई करेगी? नन्ही अनाबी ने भी बड़े उत्साह के साथ सिर हिलाकर मुख्यमंत्री को 'हां' में जवाब दिया।

सुनाई कविता और मिला चॉकलेट का तोहफा

बातचीत के दौरान जब सीएम योगी ने अनाबी से पूछा कि उसे स्कूल में क्या आता है, तो उसने बिना डरे 'शेर बच्चे, शेर बच्चे' कविता सुनानी शुरू कर दी। बच्ची के इस आत्मविश्वास और कविता को सुनकर सीएम योगी गदगद हो गए। उन्होंने तुरंत पास खड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्ची का दाखिला अच्छे स्कूल में कराया जाए। मुख्यमंत्री ने न सिर्फ उसकी मुराद पूरी की, बल्कि जाते-जाते उसे दुलारते हुए चॉकलेट का पैकेट भी भेंट किया।

कौन है यह नन्ही फरियादी?

बता दें कि जनता दर्शन में अपनी मां के साथ पहुंची यह प्यारी सी बच्ची अनाबी अली राजधानी लखनऊ की ही रहने वाली है। अनाबी का सपना है कि वह स्कूल जाकर खूब पढ़ाई करे, लेकिन किन्हीं कारणों से उसका एडमिशन नहीं हो पा रहा था। अपनी इसी जिद को लेकर वह सीधे सूबे के मुखिया के पास पहुंच गई, जहां मुख्यमंत्री ने एक अभिभावक की तरह उसकी शिक्षा की जिम्मेदारी सुनिश्चित की।