Raibareli-कमीशन के ‘चक्रव्यूह' में फंसा विकास,डलमऊ एपीओ पर लगा आरोप

Raibareli-कमीशन के ‘चक्रव्यूह' में फंसा विकास,डलमऊ एपीओ पर लगा आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-गांव-देहात के विकास कार्यों में घपले-घोटाले किसी से छिपे नहीं हैं प्रदेश सरकार विकास कार्यो की ओर प्रमुखता से देख रही है लेकिन स्थानीय अधिकारी उन योजनाओं पर पलीता लगा रही है कमीशन के खेल में फंसा ग्राम पंचायत का विकास कार्य आपको बता दें कि डलमऊ ब्लॉक में तैनात एपीओ अजय प्रताप सिंह पर कमीशन खोरी का आरोप लगा है कई लोगों ने आरोप लगाया और बताया कि 10% तक एपीओ साहब कमीशन मांगते हैं और न देने पर ग्राम पंचायत में काम नहीं उपलब्ध कराते हैं पूरा मामला क्या है वह हम आपको बताते हैं डलमऊ ब्लॉक में तैनात एपीओ कमीशन खोरी का खुला खेल खेल रहे हैं ग्राम पंचायत में विकास कार्य नहीं पहुंच पा रहा है अपने चाहेतो तक विकास कार्य ही पहुंचा रहे हैं क्योंकि उनका कमीशन खोरी का खेल चलता चला आ रहा है जो कमीशन नहीं देता है उन गांवो में वह विकास कार्य नहीं करवाते हैं जबकि ऊपर से आदेश है कि 60-40 का ग्राम पंचायत में काम होना है लेकिन उसके विपरीत कार्य करते हैं एपीओ अजय प्रताप सिंह हालांकि अब देखना यह होगा ऐसे एपीओ साहब पर उच्च अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं जो कमीशन खोरी का खुला खेल- खेल रहे हैं जो सरकार की छवि भी को बट्टा लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं क्या ऐसे कमीशन खोरी करने वाले एपीओ पर हो पाएगी कोई कार्यवाही यह तो आने वाला समय जरूर बताएगा।