रायबरेली-संगीनों के साए में पुलिस ने मंदिर में जबरन करा दिया नाबालिक लड़की का विवाह

रायबरेली-संगीनों के साए में पुलिस ने मंदिर में जबरन करा दिया नाबालिक लड़की  का विवाह

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट-सागर तिवारी 

- पीड़िता ऊंचाहार की , बिचौलियों ने गुमराह करके सलोन पुलिस को सौंपा मामला 

ऊंचाहार-रायबरेली - थोड़ा सा आर्थिक लाभ हो तो पुलिस सारे नियम कानून और सामाजिक मर्यादा को भी तार तार कर देती है । अपराधिक घटना में थाना सीमा को लेकर विवाद खड़ा करने वाली पुलिस को यदि लाभ हो तो दूसरे थाना क्षेत्र के मामले में खुद गुनाहगार बन जाती है । ऐसा ही एक पुलिसिया कारनामा सलोन थाना क्षेत्र में सामने आया है । कुछ बिचौलियों के साथ साठगांठ करके पुलिस ने ऊंचाहार की एक नाबालिक लड़की का जबरन मंदिर में विवाह करा दिया ।
     मामला दो दिन पहले का है । ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गांव बदई मजरे सराय अख्तियार की रहने वाली पंद्रह साल की एक दलित किशोरी का सलोन कोतवाली क्षेत्र के भटनोसा निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था । मामले की जानकारी जब लड़की के परिजनों को हुई तो उन्होंने कोतवाली में तहरीर दी । लड़की की उम्र कम होने के कारण उसकी मर्जी और बयान का कोई महत्व नहीं था , इसलिए इस प्रकरण में कुछ बिचौलिए और कथित पत्रकार लग गए । पीड़िता ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली थी , इसके बावजूद पूरे मामले को सलोन पुलिस के पास ले जाया गया । जहां पर लड़के के साथ मिलकर पुलिस से सौदेबाजी हुई और संगीनों के साए में पुलिस ने मंदिर में नाबालिक का जबरन विवाह करा दिया और लड़की को युवक के सुपुर्द कर दिया गया है । हालांकि  सलोन कोतवाल श्याम कुमार पाल का कहना है कि उन्हे प्रकरण की कोई जानकारी नहीं है । फिर भी मामले की जांच करके करवाई की जाएगी ।