रायबरेली;विद्यालय वह कार्यशाला है जहां राष्ट्र प्रेम से युक्त संस्कारी एवं सामाजिक जीवंत मूर्तियों का होता है निर्माण: राजा राकेश प्रताप सिंह

रायबरेली;विद्यालय वह कार्यशाला है जहां राष्ट्र प्रेम से युक्त संस्कारी एवं सामाजिक जीवंत मूर्तियों का होता है निर्माण: राजा राकेश प्रताप सिंह

-:विज्ञापन:-




अपनी दिव्यता व भव्यता के साथ संपन्न हुआ उत्कर्ष विद्यालय का छात्र विदाई समारोह 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विद्यालय वह पावन कार्यशाला है, जहां राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना रखने वाले तथा समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाकर दायित्वों का निर्माण करने वाली मूर्तियों का गठन होता है। इन विद्यालयों के द्वारा ही समाज को एक से एक राष्ट्र प्रेमी महानतम विद्वान वैज्ञानिक तथा साहित्यकार प्राप्त हुए हैं, और भविष्य में भी प्राप्त होते रहेंगे, क्योंकि विद्यालय रूपी यह पावन मंदिर अपने प्रयासों में सतत प्रयत्नशील हैं, यह विचार हैं पूर्व एमएलसी तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजा राकेश प्रताप सिंह के है, जो उन्होंने कस्बे के कूटी मोहल्ले में स्थित उत्कर्ष इंटर कॉलेज के छात्र विदाई समारोह के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा व्यापार बनती जा रही है, परंतु आज भी उत्कर्ष इंटर कॉलेज जैसे विद्यालय गरीब से गरीब बच्चों को भी शिक्षित करने में लगातार प्रयत्नशील रहते हैं। उन्होंने कहा की उत्कर्ष इंटर कॉलेज को वह एक लंबे अरसे से जानते हैं, उन्हें यह अच्छी तरह ज्ञात है कि उसके अंदर शिक्षण कार्य करने वाले अध्यापक तथा अध्यापिकाएं बेहद संवेदनशील और अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक हैं और अपने विद्यालय के छात्र व छात्राओं के प्रति बहुत ही कर्तव्य निष्ठा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों व छात्राओ के प्रति आशीर्वचन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में आए विधानसभा अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश तिवारी ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि उत्कर्ष इंटर कॉलेज अपने दायित्वों का पूरी तरह निर्वहन कर रहा है उन्हें आशा ही नहीं विश्वास है कि इस विद्यालय के जो छात्र बोर्ड परीक्षा देने जा रहे हैं, वह विद्यालय का नाम अवश्य रोशन करेंगे। दयानंद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया। नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने बच्चों के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह विद्यालय वह नींव का पत्थर है, जिससे ऊपर उठकर इंटर की परीक्षा देने वाले बच्चे सफल होकर शिक्षा के अपार संसार में प्रवेश करेंगे। इस मौके पर विद्यालय परिवार द्वारा विगत बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को एवं सेवानिवृत्त अध्यापकों, पत्रकारों तथा बुद्धिजीवी व्यक्तियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक रामलाल अकेला तथा उनकी पत्नी श्रीमती शांति अकेला द्वारा विद्यालय के वातावरण की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई। आभार प्रदर्शन विद्यालय के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी द्वारा दिया गया। विद्यालय में ही शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं के द्वारा किया जा रहा संचालन सराहनीय रहा। कार्यक्रम में पत्रकार राजेश मिश्रा, राम शंकर, प्रमोद कुमार सहित विद्यालय के पूर्व छात्र व भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।