रायबरेली- एक तो खाद की किल्लत ऊपर खुदवा दिया नाला, मायुस होकर लौट रहे किसान,,,

रायबरेली- एक तो खाद की किल्लत ऊपर खुदवा दिया नाला, मायुस होकर लौट रहे किसान,,,

-:विज्ञापन:-



 रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार- रायबरेली-किसानों को खाद की किल्लत से जूझना पड़ रहा है। केन्द्र पर सुबह से पहुंचे किसान दोपहर तक इंतिजार के बाद जब खाद नहीं मिली तो घर वापस लौट गए। केन्द्र प्रभारी ने गड्ढे के कारण वाहन से खाद न पाने की बात कही है। 
           यह मामला नगर के पुरानी रेलवे क्रॉसिंग के निकट स्थित प्रधान मंत्री इफको कृषक सेवा केन्द्र का है। इस केन्द्र के सामने बीती 19 अगस्त को व्यापार मण्डल के सदस्यों ने स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में नाला खुदवा दिया था। कारण बताया कि ओवरब्रिज की सर्विस रोड पर हो रहे जलभराव को निकासी के लिए नाला खोदा गया है। अब यही नाला किसानों की मुसीबत का सबब बन गया है। बुधवार को खाद लेने पहुंचे दर्जनों किसानों को खाद तो नहीं मिली किन्तु निराशा उनके हाथ जरूरी लगी है। सुबह से आए किसान कृषक केन्द्र पर कड़ी धूप में घण्टों तक खड़े रहे। केन्द्र प्रभारी प्रभारी ने जब उन्हें बताया की केन्द्र के सामने नाला खोद जाने के कारण वाहन दे खाद केन्द्र तक नहीं पहुंच पा रही है। जिसके चलते खाद वितरण नहीं किया जा रहा है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के युवजन सभा अध्यक्ष शुभम पाल ने बुलन्द की उन्होंने एसडीएम से फोन पर वार्ता किया किन्तु उनसे सम्पर्क नहीं सका। शुभम पाल का कहना है कि किसानों को हो रही खाद की समस्या को लेकर उच्चाधिकारियों से बात की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर सड़क पर भी उतरेंगे। उनका आरोप है कि जिनके पास कई बीघे खेती है उनको कम खाद मिलती है और जिनके पास कम खेती है उसको भी प्रयाप्त खाद नहीं मिल पा रही है। 
घण्टों चले घमासान के बाद अंततः किसान बिना खाद लिए घर वापस लौट गए। केन्द्र प्रभारी सत्येन्द्र नाथ ने बताया कि व्यापार मण्डल के सदस्यों ने केन्द्र के सामने जबरन नाला खुदवा दिया गया था। मना करने पर एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया और नाला खुदवा दिया गया। किन्तु घटना आठ दिनों बाद भी कोई व्यवस्था नहीं कराई गई। जिसके चलते वाहन से खाद नहीं उतर कर केन्द्र नहीं पहुंच पा रही है और किसानों को वितरण भी किया जा सका है। समाधान होने पर खाद की वितरण किया जाएगा।