रायबरेली-खराबी ठीक करते समय अचानक स्टार्ट हो गया ट्रैक्टर , युवक के ऊपर चढ़ गया पहिया

रायबरेली-खराबी ठीक करते समय अचानक स्टार्ट हो गया ट्रैक्टर , युवक के ऊपर चढ़ गया पहिया

-:विज्ञापन:-




  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार -रायबरेली - ट्रैक्टर में खराबी ठीक करते समय अचानक वह स्टार्ट हो गया और ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा। उसे रोकने के चक्कर में एक युवक उसकी चपेट में आया और उसके ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया है। उसे गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय ले जाया गया है।
          मामला नगर से जुड़े गांव बरगदही का है ।गांव के निवासी अजय कुमार अपने ट्रैक्टर में खराबी ठीक कर रहे थे ।उनका ट्रैक्टर स्टार्ट नहीं हो रहा था। जिसे वह बार-बार चेक कर रहे थे ।इस दौरान अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ने लगा ।जिसे रोकने का उन्होंने प्रयास किया ,किंतु वह ट्रैक्टर की चपेट में जाकर नीचे गिर गए और उनके ऊपर ट्रैक्टर का पहिया चढ़ गया ।इससे मौके पर हड़कंप मच गया ।परिवार के लोग उन्हें लेकर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है ।उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।