रायबरेली-पिकअप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

रायबरेली-पिकअप ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, हुई मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-अमित अवस्थी


बछरावां- रायबरेली-थाना क्षेत्र के अंतर्गत  बछरावां महाराजगंज मार्ग पर बीते सोमवार की देर रात लगभग 8 बजे के आसपास एक साइकिल सवार अधेड़ को एक पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई उसकी मौत से पारिवारिक चरणों में कोहराम मचा हुआ।  जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि मृतक अधेड़ पवन साहू पुत्र राम भरोसे निवासी ग्राम थुलेड़ी थाना बछरावां से साइकिल के द्वारा अपने घर के लिए जा रहा था। तभी महाराजगंज बछरावां मार्ग पर जलालपुर के निकट पहुंचते ही उसे तेज रफ्तार पिकअप के द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही घटनास्थल से टक्कर मारने के बाद पिकअप फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी प्राप्त हुई है कि मृतक अधेड़ पवन साहू बछरावां कस्बे के शिवगढ़ रोड पर लकड़ी मंडी में लकड़ी की दुकान पर काम करता था और वहीं से वह वापस अपने घर जा रहा था । सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।